लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक रामायण देख रहे है। 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा प्रदर्शित की गईं रामायण आज भी दर्शकों की पसंद है। लेकिन इन सब के बीच इस शो से बुरी खबर आई है। रामायण में सुग्रीव का रोल निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया। इसी समय रामायण में सुग्रीव का रोल दिखाया जा रहा है और उसी समय सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर के निधन से लोग सदमे में है और ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जता रहे है। आप को बता दे की रामानंद सागर की रामायण के किरदारों ने ऐसा प्रभाव डाला कि आज भी लोग अरुण गोविल को सही में राम समझते है और दीपिका को सीता माता का दर्जा देते है।