LAC सीमा पर भारत और चीन की सीमा पर हुए झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए है। सोमवार की रात गलवन घाटी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पहले एक जवान और दो अफसर के शहीद होने की खबर आई थी। लेकिन बीती रात खबर मिली कि भारत के 20 जवान शहीद हो गए। भारत के वीर सैनिकों ने चीनी सैनिकों के 43 सैनिक मार गिराए या गंभीर रूप से घायल किये। भारत और चीन के बीच LAC में हुए हिंसक झड़प में कोशी के लाल सहरसा के आरण गांव के वीर सपूत कुंदन यादव के शहीद होने की खबर आ रही है। जिले के बिशनपुर पंचायत के आरण गांव के वीर सपूत कुंदन यादव इस हिंसक झड़प में शहीद हो गए। इस खबर के बाद पूरे गांव में बीती रात कोहराम मच गया। गांव एवं परिवार के लोग इस घटना के बाद दुखी है लेकिन अपने वीर सपुत पर गर्व कर रहे है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए।