लॉक डाउन के बीच समस्तीपुर रेल मंडल अपनी रेल परियोजनाओं पर काम कर रहा है। सकरी निर्मली सहित कई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। लॉक डाउन के बीच मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म ऊँचीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्लेटफार्म संख्या एक को ऊंचा किया जा रहा है ताकि रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान कोई परेशानी न हो। छोटी रेल लाइन के समय से ही प्लेटफार्म ऊंचा नही होने के कारण दौराम मधेपुरा स्टेशन पर कई बार हादसा हुआ है। लंबे समय से प्लेटफार्म ऊंचा करने की मांग की जा रही थी। चार करोड़ की लागत से प्लेटफार्म ऊँचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को मार्च 2020 में पूर्ण किया जाना था। फिलहाल लॉकडाउन के बीच निर्माण कार्य मे तेजी आई है। प्लेटफार्म पर मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद प्लेटफार्म की ढलाई कार्य पूर्ण कर 3 से 4 महीनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल 3 मई तक देश की सभी ट्रेनो का परिचालन पूरी तरह बंद है।