आखिरकार करीब 9 महीने बाद सहरसा से बंगाल के लिए सीधी ट्रेन मिली फिर से चलेगी। दिसंबर से सहरसा से सियालदह के बीच चलने वाली हाटे बाजरे एक्सप्रेस एक बार फिर पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन संख्या 03169/70 सियालदह सहरसा हाटे बाजरे एक्सप्रेस वाया पुर्णिया होकर 1 दिसंबर से हर मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से रात 8:10 बजे खुलेगी और मालदा, कटिहार, पुर्णिया के रास्ते अगले दिन सहरसा दोपहर 12:15 बजे खुलेगी। वही सहरसा से 2 दिसंबर से हर बुधवार और शुक्रवार दोपहर 2:50 में खुलेगीं और पुर्णिया कटिहार के रास्ते सियालदह अगले दिन सुबह 7:20 में पंहुचेगी।
ट्रेन संख्या 03163/64 सियालदह सहरसा हाटे बाजरे एक्सप्रेस वाया मानसी होकर 2 दिसंबर से हर मंगलवार और गुरुवार को छोड़कर सियालदह से रात 8:10 बजे खुलेगी और मालदा, कटिहार, मानसी के रास्ते अगले दिन सहरसा दोपहर 12:15 बजे खुलेगी। वही सहरसा से 3 दिसंबर से हर बुधवार और शुक्रवार को छोड़कर दोपहर 2:15 में खुलेगीं और मानसी कटिहार के रास्ते सियालदह अगले दिन सुबह 7:20 में पंहुचेगी।