कोरनो संकट के बीच बिहार के कोशी क्षेत्र के कमिश्नर के सेंथिल कुमार ने मिशाल पेश की है। सहरसा में प्रमंडलीय आयुक्त ने लॉक डाउन के बीच खेती का लुफ्त उठाया और खेतों में उतरकर किसानों के साथ गेंहू की फसल काटी। बारिश के बीच फसलों के नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है। लॉक डाउन होने के कारण मजदूर मिलना भी मुश्किल हो गया है जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। ऐसे में कोशी क्षेत्र के कमिश्नर के. सेंथिल कुमार ने खुद से गेहूं ही फसल काटने खेतों में पंहुच गए। किसानों को यह संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में खुद ही फसल काटे। खेतों में फसल तैयार है। किसानों को जल्द से जल्द फसलों को काटने की जरूरत है।