सोमवार को बिहार में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से सनसनी फैल गयी। बिहार का नालंदा जिला कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अकेले नालंदा जिले में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 है। सोमवार को पहले अपडेट में 19 वर्षीय महिला कोरनो संक्रमित पाई गई। लेकिन अभी अभी कुछ देर पहले ही नालंदा जिलें के बिहारसरीफ में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 महिलाएं है जिनकी उम्र 17, 21, 23,26,45,50 वर्ष है और 10 पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए जिनकी उम्र क्रमशः 14,16,18,18,19,22,50,60,60,60 वर्ष है। 16 नए मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हो गयी है। बिहार में तेजी के साथ कुछ जिलों में कोरोना वायरस फैला है। यह सभी लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे जिसके बाद इन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था। इन सभी की सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद बिहारसरीफ में 17 लोग संक्रमित पाए गए है।